बड़ौत (बागपत)। 74 यूपी वाहिनी एनसीसी के कैडेटों ने रविवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाडे़ का शुभारंभ किया। स्वच्छता पखवाड़ा दो अक्तूबर तक चलेगा। कमान अधिकारी विक्रम उप्पल ने कहा कि स्वच्छता जीवन की अमूल्य निधि है। स्वच्छता से ही व्यक्ति की पहचान होती है। स्वच्छता होगी तभी अच्छे समाज की कल्पना की जा सकती है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान चलाकर एक नई पहल की। इसमें सूबेदार मेजर मोहिंद्र सिंह, सूबेदार नरेश कुमार, हवलदार रविंद्र कुमार, विपिन कुमार, मंजीत सिंह, मनोज धामा, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, घनश्याम वर्मा, राजकुमार, प्रमेंद्र सिंह, राजेंद्र आदि रहे।