बड़ौत (बागपत)।
सफाई कराने की मांग को लेकर सोमवार को बावली गांव के ग्रामीणों ने ब्लाक में प्रदर्शन किया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को काफी संख्या में ग्रामीण ब्लाक पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पिछले दो माह से गांव में सही ढंग से सफाई नहीं रही है। इससे पूरे गांवों में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांवों में संक्रामक रोग फैलने के कारण गांव के सुनील, आकाश, दीपक, जितेंद्र, रामपाल कई दिन से बीमार है। गांव में सफाई न होने पर गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे है, इससे वहां से गुजरना भी अब मुश्किल हो रहा है। समस्या को लेकर दर्जनों बार तहसील अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीडीओ प्रेमचंद का कहना था कि फिलहाल सभी कर्मचारियों की ड्यूटी पिछले तीन-चार दिनों से जनता वैदिक कॉलेज मेें लगी हुई है। सीएम के कार्यक्रम के बाद सफाई कर्मियों को गांव भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।