फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि भ्रमण में एसई ने कई गांवों के बिजलीघरों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने के लिए रविवार की देर रात्रि अधीक्षण अभियंता बागपत ने क्षेत्र के कई गांवों के बिजलीघरों का निरीक्षण किया। इस दौरान गांवों में कर्मचारियों द्वारा कितनी सप्लाई दी जा रही है आदि रिकार्ड खंगाले। इस दौरान एसई के गांव में आने की सूचना पर काफी संख्या मेें उपभोक्ता मौके पर पहुंचे और एसई को समस्याओं से अवगत कराया। उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए एसई ने संबंधित एसडीओ व अवर अभियंता को तत्काल प्रभाव से सभी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिएं। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसई रामबीर सिंह रविवार की रात्रि में मलकपुर, जौनमाना, ढिकाना, व गुराना गांव के बिजलीघरों पर पहुंचे। एसई ने बिजलीघरों पर रखे रजिस्ट्रर मेें आपूर्ति मिलने व गांव में सप्लाई देने की हकीकत जानी। हालांकि ऊपर से मिलने वाले सप्लाई लोगों को दी जाना दर्शाया गया। इस दौरान गुराना गांव मेें एसई रामबीर सिंह के आने की सूचना पर काफी संख्या में उपभोक्ता प्रधान रणधीर के नेतृत्व मेें पहुंचे और बताया कि कई बार जर्जर विद्युत लाइन टूटने से गांव की सप्लाई बाधित हो जाती है, कई उपभोक्ताओं को त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल भेज जा रहे हैं। इस पर एसई ने बताया कि जनपद के अधिकांश गांवों में स्टीमेट बनाकर जर्जर विद्युत लाइनों को बदला जा रहा है। जो कर्मचारी उपभोक्ताओं को त्रुटिपूर्ण बिल भेज रहे हैं और ड्यूटी में गड़बड़ी बरत रहे हैं, इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ताओं से घर-घर मीटर लगाने में सहयोग व बिजली चोरी न करने की अपील की। इसके बाद वे जनपद के समस्त अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता के साथ जनता वैदिक कॉलेज मेें पहुंचे और किए जा रहे मरम्मत के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सीएम के कार्यक्रम मेें जनपद के अधिकांश कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें