बागपत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में वात्सायन पैलेस में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें उषा रानी शर्मा, सत्यवती, अशोक बंधु, सुरेंद्र पाल , महेंद्र पाल शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, पवन कुमार, सुखबीर शर्मा, गंगाशरण शास्त्री, सुरेंद्र लाल, तिलक राम शर्मा, सत्यवीर शिक्षकों को प्रशास्ति पत्र व शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेश चंद कौशिक ने की। संचालन नरेश कुमार शर्मा ने किया। इसमें कमलेश, अनुराधा, पंडित राजपाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, शिवलाल, रामनिवास, रविंद्र भारद्वाज, पंकज शर्मा, सोनू प्रधान, राजीव प्रधान, आलोक शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।