फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में बालिकाओं ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कालेज में शनिवार को हुए स्वागत समारोह में बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.. अनीता जैन, डॉ. प्रविता खत्री ने दीप जलाकर किया। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. मंजू शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाया। बीए द्वितीय एवं तृतीय की छात्राओं ने तिलक लगाकर बीए प्रथम की छात्राओं का स्वागत किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा इकरा ने ऐसा देश है मेरा.. बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने एक पैरोडी के माध्यम से तालियां बटोरीं। ज्योति ने पंजाबी गीत पर धूम मचाई। बीए प्रथम की छात्राओं ने रैप पर कैटवॉक करके मिस वेलकम के चुनाव में प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में मिसबा ने प्रथम और साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालन डा. प्रवित्रा खत्री ने किया। इसमें डॉ. अनीता जैन, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. श्वेता जैन, नाजिश, श्रुति गोयल, डॉ. वंदना जैन, डॉ. रूमा आदि द रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें