दोघट (बागपत)। केनरा बैंक शाखा बामनौली में 28 दिसंबर 2016 को नोटबंदी के दौरान किसान रामबीर पुत्र कालूराम के खाते से फर्जी तरीके से निकाली गई 24 हजार रुपये की धनराशि के मामले में आरोपी तत्कालीन बैंक मैनेजर को न्यायालय में तलब किया है। वादी के अधिवक्ता विजयपाल तोमर ने बताया कि इस मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। अभियोजन पक्ष की तरफ से दो गवाह पेश किए है। आरोपी बैंक मैनेजर न्यायालय में पेश नहीं हो रही है।