श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया
अग्रवाल मंडी टटीरी। अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन साध्वी दर्शनी बाई ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया।
उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है और जब जब अधर्म बढ़ता है तो पृथ्वी पर भगवान अवतार लेते हैं। अधर्म का नाश करने के लिए ईश्वर अवतार लेते हैं। भगवान लीला रचाकर ही दुष्टों का नाश करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने लीलाएं रचाकर ही भक्तों को आनंद से भरा और दुष्टों का नाश किया। यजमान राजू गोपाल रहे। राज कुमार, शारदा गोयल, दिनेश कुमार, श्रवण, चमन, संदीप कुमार, देव कुमार, अंकुर शर्मा, मुकेश, अनिल गोयल, अजय गोयल, सुनील कुमार, राजेश कुमार मौजूद रहे। संचालन धुरंधर चौहान ने किया।