फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज क्वीन का ताज गीता जिंदल और अर्चना गर्ग के सिर सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब ने अग्रवाल धर्मशाला में तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया, इसमें गीता जिंदल और अर्चना गर्ग को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया।
विज्ञापन

रविवार को तीज महोत्सव में मुख्य अतिथि अनिता सिंघल रही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार प्रेम एवं सौंदर्य का प्रतीक है। इससे सौंदर्य का बोध होता है और प्रेम का अंकुर पनपता है। सभी को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। मुख्य वक्ता रचना अग्रवाल ने कहा कि श्रावण माह में प्रकृति हरियाली से भरपूर होकर प्रेम का संदेश देती है। संयोजक लायन अभिमन्यु गुप्ता और डॉ. कमला अग्रवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि ने लक्की ड्रा निकाला। इसमें गीता जिंदल और अर्चना गर्ग को तीज क्वीन चुना गया। उपहार एवं ताज पहनाकर माल्यार्पण किया। इस दौरान तंबोला में भाग करने पर राज अग्रवाल, लायन संतोष, ममता गर्ग, सीमा, अल्का गुप्ता, श्वेता सिंघल को उपहार दिए। कार्यक्रम में बड़ौत, अमीनगर सराय, धौलड़ी, बागपत और खेकड़ा की महिलाओं ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता राज अग्रवाल ने की। संचालन अल्का गुप्ता ने किया। इसमें बबीता गोयल, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, संजय गर्ग, अतुल जिंदल, श्याम सुंदर गर्ग आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें