बागपत/रमाला। सपा कार्यकर्ताओं ने शुगर मिलों पर तीन मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
रविवार को सपा कार्यकर्ता बागपत शुगर मिल गेट पर धरना देकर बैठ गए। यहां पर उन्होंने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि 2017-18 में प्रदेश के किसानों ने चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति की। 15 हजार करोड़ रुपया चीनी मिल मालिकों पर बकाया है। 14 दिन में भुगतान का वायदा किया, इस पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। आलू, गेहूं, धान के किसानों को अपनी उत्पादन लागत मूल्य न मिलने से भारी निराशा हुई।
रमाला में जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और बागपत में जिला सचिव डॉ. शकील अहमद के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें 15 हजार करोड़ के गन्ने का भुगतान, 14 दिन में भुगतान न होने पर ब्याज सहित किसानों को मूल्य का भुगतान किया जाए। 275 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना के दाम कम है, इसमें वृद्धि की जाए। बागपत में चौधरी रमन गुर्जर, ब्रहम पाल सिंह, कृष्णपाल, विक्रम सिंह, ओमपाल कश्यप, सोनू यादव, कंवर पाल सिंह, बिजेंद्र यादव, गौरव, फिरोज, हरीश गुर्जर, डॉ. रियासत, महेंद्र यादव, शिवदीप त्यागी। वहीं रमाला में इन्हीं मांगों का ज्ञापन मुख्य गन्ना अधिकारी को राज्यपाल के नाम सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर रमेश चंद शर्मा ने की। संचालन जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने किया। इसमें हरेंद्र फौजी, सुरेंद्र पंवार, सत्यवीर सिंह, संजीव पंवार, तेजपाल राणा, योगेंद्र सिंह राठी, सेहंसर पाल, अंकुश कुमार, हारूण, आशु, सुखपाल, देशपाल, रणवीर, जितेंद्र नांगल, अजीत सिंह कड़कड़ीपुर, महताब, मुरसलीम, निजार खान, देशपाल, हेमचंद आदि रहे।
गन्ना भुगतान को लेकर आंदोलन करेगा राजपूत समिति
बागपत। राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष विजय सिंह फौजी के आवास पर कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें समाज को जोड़ने पर बल दिया। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को समिति में सदस्यता ग्रहण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। गन्ना किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष विजय फौजी ने कहा कि यदि गन्ने का भुगतान समय पर नहीं होता है तो राजपूत विकास समिति आंदोलन करेगी। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक माह अलग-अलग गांव में समिति की बैठक होगी। 12 अगस्त को गौरीपुर मीतली गांव में अगली बैठक होगी। इसमें वीरेंद्र प्रधान गौरीपुर मीतली, महासचिव राकेश कुमार, नरेश मानव, सुधारस चौहान, मेघराज सिंह, आनंद, अजय सोम, सतीश कुमार मौजूद रहे।