फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल के पास करा दिए 20-20 फीट गहरे गड्ढे, खतरे की आंशका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर जवाहरनगर की प्रधान कमलेश ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से शिकायत की है कि बुग्गियों से अवैध खनन कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन ठेकेदारों ने नियम विरुद्ध खनन किया और यमुना पुल के पास 20-30 फीट गहरा गड्ढा करा दिया, जिससे पुल को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को गौरीपुर जवाहरनगर गांव प्रधान कमलेश अपने पति श्योचंद के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं और डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि यमुना में शासनादेश के विपरीत रेत का खनन किया गया है। ठेका था 14 हेक्टेयर का जबकि ठेकेदारों ने यमुना से 40 हेक्टेयर रेत का खनन किया है। 30 जून के बाद से शासन के आदेशानुसार खनन का कार्य बंद है, लेकिन अब अवैध रूप से बुग्गियों से खनन कराया जा रहा है। स्टॉक पर रेत को डलवाकर महंगे दामों में बेचा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना नदी पर बने पुल के पास में ही 20-30 फुट गहरे गड्ढे बना दिए गए हैं, जिससे पुल को खतरा हो सकता है। प्रधान ने डीएम से खनन ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें