खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की छापेमारी
बड़ौत। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दिल्ली रोड पर रेस्टोरेंट व रिटेल की दुकानों पर छापे मारे और खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र चौरसिया व अभिअधिकारी चिरंजन ने दिल्ली रोड स्थित सागर रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जहां पर गंदगी मिली, उन्हें 15 दिन का नोटिस किया। वहीं अधिकारियों ने दिल्ली रोड पर ही ईजी डे रिटेल के स्टोर पर छापा मारा और सरसों के तेल, दूध के पैकेट के अलग-अलग नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ मेले से पूर्व रेस्टोरेंट व दुकानों पर छापेमारी का अभियान जारी रहेगा।