फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य को किसानों के लिए नाकाफी बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पूर्व विधायक डा. महक सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार आर्थिक मामलों की समिति द्वारा गन्ने का उचित व लाभकारी मूल्य 275 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो लागत मूल्यों से कम है। मीरापुर पटटी मेें अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को यह अधिकार है प्राप्त है कि इससे अधिक गन्ना मूल्य घोषित कर सकती है। यह मूल्य 18 प्रति रिकवरी मानकर किया गया है। कहा कि गन्ना मूल्य के उपरोक्त वृद्धि कृषि लागत की सिफारिशों को मानकर किया गया है, जो पिछले वर्ष से उचित व लाभकारी मूल्य से 20 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है, जो गन्ना शोध केंद्र का आधार मानकर की गई है। कहा कि गन्ना मूल्य वृद्धि पर्याप्त लगती है, लेकिन जिस प्रकार गन्ना उत्पादन लगातार बढ़ रही है, उसके अनुसार वृद्धि नाकाफी है। उन्होंने इस गन्ना मूल्य को किसानों के साथ छलावा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें