फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में कैंटर और छोटे हाथी में भिड़ंत होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद एक कार भी इनकी चपेट मेें आ गई, जिसमेें एक महिला घायल हो गई। छोटे हाथी में घायल दोनों लोगों को गंभीर हालत के चलते दिल्ली रेफर किया । हादसे के बाद हाइवे आधा घंटे तक अवरुद्ध रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

छोटा हाथी डीएल 1एल 2895 शामली से दिल्ली की ओर जा रहा था जबकि कैंटर एचआर 65ए 7002 बड़ौत से शामली की जा रहा था। बावली गांव मेें दोनों मेें आमने-सामने की भिंड़त हो गई, जिसमें छोटा हाथी मेें सवार आसिफ पुत्र बारू दिल्ली, सोनू पुत्र कुलदीप लोनी गाजियाबाद घायल हो गए। इस दुघर्टना में वहां से गुजर रही कार सवार बड़ौत निवासी सिम्मी को भी चोट लगी। घायलों को सीएचसी से दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे के बाद मार्ग अवरुद्ध हो गया। बाद मेें पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर आधे घंटे बाद मार्ग आवागमन के लिए खुलवाया। दुघर्टना के बाद कैंटर चालक कैंटर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने हेल्पर चरणजीत को हिरासत मेें ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें