फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साते और जागते समय करना चाहिए ईष्ट देव का समरण : पचौरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे की गुड़ मंडी में श्रीमद्भागवत में कथावाचक पचौरी जी महाराज ने भगवान के प्रति प्रेम की भावना को जागृत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें सोते जागते हर समय ईष्ट देव का स्मरण करना चाहिए। पूरे दिन दूसरे कार्य किए जाते हैं, जिस कारण इष्ट देव को याद करने का समय ही नहीं मिल पाता और जीवन की भाग दौड़ में लगे रहते हैं। जब शाम को बिस्तर पर सोने के लिए जाते हैं तब हमें आंखें बंद करके इष्ट देव का स्मरण करना चाहिए और हमें यह भी याद करना चाहिए कि हमारे कारण पूरे दिन में किसी का दिल नहीं दुखाया गया हो। अगर जाने-अनजाने ऐसा हुआ है तो प्रभु से क्षमा याचना कर लेनी चाहिए। ईष्ट देव को स्मरण करते-करते सोना चाहिए, जिससे योग निद्रा का आनंद लिया जा सके । महाराज जी ने बताया कि हम सभी को माता-पिता के चरण छूने चाहिए और उसके बाद ही घर से बाहर निकलना चाहिए। ऐसा करने से जीवन के सभी दोष दूर हो जाते हैं और भगवान भी प्रसन्न रहते हैं। मानसी, कुसुम, पूनम, रेखा, सविता, अनीता, रूबी, पिंकी, कोमल, सपना, कल्पना, अमित, सुमित, सचिन, नितिन, जितेंद्र, विशाल, अनिल, सुनील, अरविंद, पुष्पेंद्र, अंकित, शक्ति सिंह, पवन कुमार, अवधेश कुमार एवं रघुवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें