फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बसों का संचालन ठप, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बसों का
विज्ञापन

संचालन ठप, प्रदर्शन किया

बड़ौत। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पिछले कई माह से बसों का संचालन ठप होने से आक्रोशित यात्रियों ने रविवार को बिजरौल गांव मेें एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को काफी संख्या में लोग कपिल तोमर के नेतृत्व में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर बसों का संचालन नाममात्र ही है। दिन में तो दो-चार बसें संचालित रहती हैं, लेकिन शाम होते हुए मार्गों से बसें गायब हो जाती हैं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अमित कुमार ने बताया कि समस्या को लेकर लगातार विभागीय अफसरों से शिकायत की जा रही है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। बसों के अभाव के चलते यात्रियों को डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना का कहना था कि शिकायत मिली है, जल्द ही बसों की संख्या इस मार्ग पर बढ़ाई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में अनिल, राजकुमार, सुमित, नीरज, सुरेन्द्र, हरपाल, अमरदीप, सागर, छोटू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें