फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बरनावा में चल रहे दो दिवसीय तबलीगी इज्तमा का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर देश में अमन चैन और भाईचारा कायम रखने की दुआ की गई।
मुफ्ती मकसूद साहब ने तकरीर में कहा कि हम नेक नीयत, परस्पर प्रेम सौहार्द से रहते हुए दीन के रास्ते पर चले। उन्होंने देश की तरक्की में भी भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने इज्तमा में दूर दराज से शिरकत करने पहुंचे हजारों लोगों से मुल्क में अमन चैन और भाईचारा कायम रखने की दुआ कराई। इस दौरान देश के विभिन्न प्रांतों के लिए करीब 55 जमातें अल्लाह के रास्ते पर रवाना की गई। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आये मुफ्ती महमूद, हयातुल्ला, मुफ्ती रियासत, मौलाना जुबेर, मौलाना इदरीश, सलीम, हाजी अब्दुल जव्वाद, अब्बा नूर बख्श आदि ने भी तकरीर की। इस दौरान जरीफ प्रधान, हाजी शानू कुरैशी, इनाम कुरैशी, हाफिज अलीहसन, मौलाना मुस्तकीम, हाजी रफीक, शाहिद सिद्दीकी, हाजी हामिद, हसन मलिक, इसरार कुरैशी, मास्टर अनीश, भूरु कुरैशी, जमील सलमानी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें