बागपत। मीतली गांव निवासी सुशील कुमार ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन शिकायत की। उन्होंने बताया कि तत्कालीन डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने पूर्व प्रधान और ग्राम सचिव पर श्मशान घाट में गबन के मामले में रिपोर्ट दर्ज और रिकवरी के निर्देश दिए थे, लेकिन उन लोगों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर बताया कि गांव में सफाई के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इसकी जांच की जानी चाहिए।
ब्लेड वाले तारों से नील गाय की मौत
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में ब्लेड वाले तारों में उलझकर एक नील गाय की मौत हो गई। कस्बे के युवाओं ने पहुंचकर मृत नील गाय को जमीन में दबा दिया। युवाओं ने प्रशासन ने ब्लेड वाले तारों को हटवाने की मांग की है। इस दौरान आदेश आर्य, टीटू बॉक्सर, डॉ. नीरज आदि का सहयोग रहा।
विधि प्रकोष्ठ का शहर अध्यक्ष मनोनीत
बागपत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के चेयरमैन गंगा सिंह एडवोकेट ने सुनील कुमार शर्मा एडवोकेट को शहर अध्यक्ष मनोनीत किया है। सतीश त्यागी एडवोकेट, चौधरी श्योवीर सिंह तोमर, नीरज सिंह, अजय शंकर शर्मा, अशोक शर्मा, अमित राणा आदि ने बधाई दी है।