फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की संख्या कम मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ने काठा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक-दो का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में बच्चों की संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही स्कूल के शिक्षकों को घर-घर जाकर विद्यालयों का नामांकन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को काठा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और दो डीएम ऋषिरेंद्र कुमार खेकड़ा एसडीएम आशीष कुमार और बीएसए योगराज सिंह साथ पहुंचे। वहां उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता का परखा। पाठशाला नंबर एक में बच्चों की संख्या कम रही। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। बीएसए योगराज सिंह को निर्देशित किया विद्यालयों में बच्चों की संख्या को बढ़ाया जाए। प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक घर-घर जाकर बच्चों के माता-पिता को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। विद्यालय में भेजने के लिए प्रेरित करें। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष बच्चों की संख्या में विद्यालय में वृद्धि होनी चाहिए। यदि पिछले वर्ष की अपेक्षा संख्या कम रही तो संबंधित स्कूल के अध्यापक जिम्मेदार होंगे। निर्देशित किया विद्यालय साफ रहना चाहिए। छतों में जाले नहीं लगने चाहिए। सुबह के समय नैतिक शिक्षा की क्लास सामूहिक रूप से लगनी चाहिए। उन्होंने कहा बच्चे स्कूल में साफ ड्रेस में आए। स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण मौसमी भोजन दिया जाए। खाने-पीन में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें