फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

गत दो माह से मानदेय न मिलने से आक्रोशित संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को मुख्य शिकायत केन्द्र पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें जल्द मानदेय नहीं मिला तो वे कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू कर देंगे।
संविदा कर्मचारियों कहना था फरवरी और मार्च का मानदेय नहीं मिला है। जिस कारण न तो परिवार का खर्च चल पा रहा है और न ही स्कूल मेें समय पर बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है। मानदेय न मिलने के कारण बीमार सदस्य का इलाज उधार रुपये लेकर कराना पड़ रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एसडीओ चैन सिंह को शिकायत करते हुए चेतावनी दी कि यदि उन्हें जल्द मानदेय नहीं मिला तो वे कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू कर देंगे। इस अवसर पर इमरान, गौरव, शीलू, राजेश, अशोक, अमित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध मेें अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संविदा कर्मचारियों का मानदेय दिलाने को लेकर कई बार संबंधित ठेकेदार से एग्रीमेट की हार्ड कापी मांगी जा रही है, लेकिन ठेकेदार हार्ड कापी उपलब्ध नहीं करा रहा है, इस कारण एमबी नहीं बन पा रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। यदि ठेकेदार जल्द ही एग्रीमेट की हार्ड कापी उपलब्ध नहीं करता तो उसके टेंडर को निरस्त करने की संस्तुति अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें