फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी रद्द रही तीन ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर दूसरे दिन भी एक साथ तीन ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को आवागमन को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि खेकड़ा में हाईवे निर्माण होने के कारण दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर मंगलवार को तीन ट्रेनों में 74025, 74026 और 54475 पैसेंजर रद्द रही। इस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरे दिन यानी बुधवार को भी ये सभी ट्रेेनें रद्द रहीं। शामली से दिल्ली जाने वाली 51910 पैसेंजर शामली से बागपत तक ही रही। ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों और बसों का सहारा लेना पड़ा। उधर स्टेशन अधीक्षक पीके बोस और स्टेशन मास्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि खेकड़ा में हाईवे निर्माण कार्य के कारण ये सभी ट्रेेनें रद्द रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें