बागपत। खेड़ा इस्लामपुर में मॉडल गांवों की तर्ज पर विकास कार्य हो रहे हैं। ग्राम सचिव जॉनी चौधरी ने अपने खर्च से प्राथमिक विद्यालय में एसी लगवाया है। उनका कहना है कि शौचालय और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करानी है।
खेड़ा इस्लामपुर गांव के प्रधान राज कुमार और ग्राम सचिव जॉनी चौधरी ने बताया कि गांव में सभी गलियों में इंटर लाकिंग टाइल्स लगवाई । ग्राम सचिव ने गर्मी को देखकर अपनी जेब खर्च से प्राथमिक विद्यालय में एसी (एयर कंडीशनर) लगवा दिया है। उनका कहना है कि सुविधा और शिक्षा के लिहाज से प्राथमिक विद्यालय को आदर्श बनाना है। अभी फर्नीचर की व्यवस्था कराई गई है। अब टूटे-फूटे शौचालय और दीवारों को दुरुस्त कराया जाएगा। ग्राम प्रधान राज कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद कराई हुई है।