बागपत। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की प्रथमा से उत्तर मध्यमा तक की परीक्षा होगी। जिसमें जिले के पांच विद्यालयों के 587 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सात मार्च को परीक्षा शुरू होगी। दादू बलराम संस्कृत विद्यालय ग्वाली खेड़ा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
संस्कृत परीक्षा के प्रभारी और वरिष्ठ सहायक जयप्रकाश रूहेला ने बताया कि सात मार्च से माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की प्रथमा से उत्तर मध्यमा तक की परीक्षाएं होगी। इसके लिए सभी कार्य पूरा कर लिया गया है। बरनावा का महानंद संस्कृत विद्यालय, किरठल का आर्य संस्कृत, खेकड़ा का संस्कृत, ग्वाली खेड़ा दुर्गेश्वरी संस्कृत, ग्वाली खेड़ा का दादू बलराम संस्कृत विद्यालय, बालैनी का सर्वोदय संस्कृत विद्यालय और ग्वाली खेड़ा का दादू बलराम संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थी प्रथमा और उत्तर मध्यमा तक की परीक्षा देंगे। इन विद्यालयों में 587 विद्यार्थी पंजीकृत है। प्रथम, तृतीय वर्ष में 55, पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष में 201, पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष में 125, उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष 111, उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में 95 छात्र पंजीकृत है। दादू बलराम संस्कृत विद्यालय ग्वाली खेड़ा में परीक्षा संपन्न होगी। जयप्रकाश रूहेला ने सभी प्रधानाचार्यों को अवगत कराया कि पूर्व मध्यमा स्तर के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से संस्कृत शिक्षा परिषद कार्यालय में शील्ड लिफाफे में निर्धारित प्रारूप पर विद्यालयों को प्राप्त कराई गई है। नामावली के क्रमांक के क्रम में 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई कराएंगे। इसके लिए माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव दीपचंद ने निर्देशित किया है।