बड़ौत (बागपत)। न्यू लाइट पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। स्कूली बच्चों ने लौहड्डा गांव के मुख्य मार्गों से जन चेतना रैली निकालकर लोगों को नारी शिक्षा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। मेधावी बच्चों को प्रबंधक ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसमें मास्टर रणधीर सिंह, वीरबोस, मधुसूदन शर्मा, परमजीत आदि रहे।