बड़ौत (बागपत)।
हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री गोपाल ने कहा हिंदू समाज की रक्षा एवं उनका अपमान करने वाली ताकतों को रोकना राष्ट्र रक्षकों की जिम्मेदारी है।
वह रविवार को हिमालय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट लोयन मलकपुर में हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित आंतरिक सुरक्षा महागोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संपूर्ण हिंदू समाज पर आज खतरा मंडरा रहा है। हमें अपनी बहन-बेटी की रक्षा करनी होगी और धर्म विरोधी ताकतों को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष के लोग अधिकतर आपराधिक वारदातों में लिप्त हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना जरूरी है।
मंच के युवा जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली ने कहा कि हिंदू जागरण मंच हिंदू समाज का सुरक्षा चक्र है और हम किसी भी कीमत पर हिंदुओं के मान बिंदुओं पर होने वाले प्रतिघात का करारा जवाब देंगे। मंच के युवा जिला महामंत्री अंकित बड़ौली ने कहा कि राष्ट्र रक्षकों को सुरक्षा चक्र बनकर समाज की सुरक्षा करनी है। लव जेहाद और गोहत्या, मंदिरों पर हमले आसुरी ताकतों के बढ़ने का संकेत है। जिन्हें रोकने के लिए हिंदू युवकों को राष्ट्र रक्षक बनकर राम और लक्ष्मण की भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विभाग के सह सघ संचालक रामभरोसे लाल भाई जी तथा संचालन जिला बौद्धिक प्रमुख जगवीर शर्मा ने किया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, सुधीर मान, सचिन वत्स, मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री, महामंत्री किशोर चौहान, युवा उपाध्यक्ष पवन कोताना, रोहित कोताना, अमित भभीसा, प्रवीन मलिक, अमित, सोनू, नगर अध्यक्ष विजय तोमर आदि रहे।