फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ावद के एसआई की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
अलीगढ़ में तैनात बड़ावद गांव के यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने पर परिवार में कोहराम मच गया।
यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार (50) पुत्र श्रीनिवास बड़ावद गांव के रहने वाले थे। वे हाल में जनपद अलीगढ़ में जवा थाना की चौकी सीडीएफ पर इंचार्ज पद पर तैनात थे। थाना क्षेत्र की एक अपहृत युवती की बरामद के लिए वे बरेली गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे तो घने कोहरे के चलते अतरौली के पास उनकी कार एक तालाब में जा गिरी। उससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी कोमल भी वहीं पर हैड कांस्टेबल पद पर तैनात है। उनके तीन बच्चे हैं। मौत की सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई और उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। परिवार के लोग शव लेने अलीगढ़ रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें