बड़ौत (बागपत)।
वाजिदपुर गांव में रविवार को नरेंद्र मोदी विचार मंच की बैठक चरण सिंह कश्यप के आवास पर हुई। जिसमें मंच के जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि हमें मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। हमें सबका साथ सबका विकास करना है। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान अनुज ने अपने विचार रखे। संचालन डॉ. सुधीर शर्मा व डॉ. पवन कुमार शर्मा ने किया। इसमें प्रवीण उपाध्याय, मास्टर साहब सिंह कश्यप, प्रभात तोमर, मनोज कटारिया, अतुल जैन, सतवीर, रवि जांगिड, सतेंद्र त्यागी, गजेंद्र कश्यप, प्रमेंद्र तोमर, देवेंद्र शर्मा, विनोद कश्यप आदि उपस्थित रहे।