मिलाना-दाहा मार्ग की हालत खराब, गुस्सा
दोघट (बागपत)। मिलाना-दाहा मार्ग पर गहरे गड्ढे क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत का सबब बने हैं। क्षेत्रवासियों ने बैठक कर कहा यदि एक सप्ताह में समस्या दूर नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।
मिलाना गांव में क्षेत्रवासियों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कि दाहा से मिलाना जाने वाले मार्ग की हालात दयनीय है। इस मार्ग से गैडबरा, फौलादनगर, मिलाना, तमेला गढ़ी, पट्टी बंजारन, झुंडपुर, बोपुरा, नंगला कनवाड़ा आदि गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। इसमें राज सिंह, यामीन, अंग्रेज, विक्रम, सतबीर, धर्मपाल, जसवीर, रमेश, धीरज आदि रहे।