फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी संगठन के बहकावे में न आए आंगनबाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी संगठन के बहकावे में न आए आंगनबाड़ी
विज्ञापन


बागपत। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष अमरेश देवी ने अवगत कराया कि पदोन्नति के फार्म भरे जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी है। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फार्म भरकर बाल विकास परियोजना अधिकारी को जमा करा दें। कहा कि किसी भी संगठन के बहकावे में न आए। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान होने वाला है। उच्चाधिकारियों के साथ लखनऊ में फरवरी माह में वार्ता होगी। अपने केंद्र का संचालन करते रहे। जिला संयोजक रविंद्र गुप्ता, राजवती, उमा चौधरी, अनीता, उषा, सुमन, सरला, बबली, अलका, परजाना, रश्मी, सविता, कमलेश, संगीता, सुशीला, पूनम, अंजू, मुनेश, विद्या, रीना मौजूद रहे।

दौलतराम को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बनाया
बागपत। नरेंद्र मोदी विचार मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक महामंत्री कृष्णपाल के कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने दौलतराम यादव को मुख्य शाखा में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष और पीयूष गुप्ता को जिला मंत्री नियुक्त किया है। जिला महमंत्री संजय प्रजापति, कुलदीप त्रिवेदी, मोहित गुप्ता, विनोद कश्यप, अनिल यादव, मोहन वेदी, योगेश राणा, राहुल मलिक, रजत उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोबाइल टॉवर का विरोध किया

अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में वार्ड चार और एक के बीच में लगाए जा रहे टॉवर का लोगों ने विरोध किया। सभासद डीपी गुर्जर और प्रमोद पंडित ने कहा कि लोगों को टॉवर से परेशानी होगी। मोहल्ले में नहीं लगना चाहिए। डीएम से मांग की गई कि मोबाइल टावर न लगाया जाए। टावर का विरोध जताने वालों में ओमपाल, बाबू, सोनू, आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाज का हो रहा शोषण : कश्यप
रमाला। कश्यप समाज की बैठक रमाला गांव स्थित जयपाल सिंह कश्यप के आवास पर हुई। इसमें अखिल भारतीय कश्यप समाज के प्रदेशाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि समाज पर अत्याचार बढ़ता रहा है। भाजपा का भयमुक्त समाज बनाने के दावे खोखले साबित हो रहे है। उन्होंने कहा कि इस समय समाज का सबसे अधिक शोषण हुआ है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुटता का आह्वान किया। अध्यक्षता ब्रह्म सिंह कश्यप और संचालन राजपाल लुहारी ने किया। इस दौरान ईश्वर सिंह, गुलाब सिंह, मित्र मुनि, श्रीपाल सिंह, पूरण सिंह, सोमपाल, सूरजमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें