फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर के हस्तक्षेप से किसानो के बंद बॉड चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही बंद हुए किसानों के बॉड से प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। खबरों का संज्ञान लेकर कमिश्नर मेरठ ने गन्ना विभाग के अफसरों को फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से किसानों के बॉड चालू करने के निर्देश दिए। कमिश्नर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से जैसे ही किसानों के बॉड चालू किए गए तो किसानों में हर्ष की लहर दौड़ गई। किसानों ने खबर छापने पर अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विगत एक सप्ताह से किनौनी चीनी मिल और मलकपुर चीनी मिल से जुडे़ सिरसली, रंछाड़, बिजरौल, माल माजरा, बिनौली, बरनावा आदि दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसानों के बॉड बंद हो गए थे। इस कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों की समस्या को लेकर कई बार किसान नेता रविंद्र हट्टी क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ विभागीय अफसरों से भी मिले। किसानों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। कमिश्नर मेरठ डॉ. प्रभात कुमार ने खबरों का संज्ञान लेकर गन्ना विभाग के अफसरों को फटकार लगाई और किसानों के बंद पड़े बॉड तत्काल प्रभाव से चालू कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर के आदेशों का अनुपालन करते हुए जैसे ही गन्ना विभाग के अफसरों ने किसानों के बॉड चालू किए तो किसानों में हर्ष की लहर दौड़ गई। किसान नेता रविंद्र हट्टी ने कहा अमर उजाला किसान, मजदूर व असहाय लोगों की खबरों के माध्यम से मदद कर उनकी समस्या का निदान कराता है। किसानों ने इसके लिए आभार जताया। आभार जताने वालों में रविंद्र हट्टी, मनोज, अमित, प्रमोद, अनिल, ऋषिपाल ठेकेदार, ओमपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें