फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति पर नहीं हो रही किसानों से अवैध वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। नंगला कनवाड़ा गांव प्रधान मांगेराम चेयरमैन के आवास पर ग्रामीणों ने बैठक हुई। इसमें प्रधान ने कहा कि कुछ संस्थाओं ने दाहा की किसान सेवा सहकारी समिति पर अनाप-सनाप आरोप लगाए हैं जो पूरी तरह गलत और निराधार हैं। सरकार ने जो दाम खाद पर निर्धारित किए हैं उसी दाम पर किसानों को बेचा जा रहा है। किसी भी तरह से अवैध वसूली नहीं की जा रही है। सहकारी समिति के चुनाव के कारण कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं। समिति के कर्मचारियों के कारण हर बार समिति प्रोफिट में रहती है। इस पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अध्यक्षता मोहन शर्मा ने की और संचालन रमेश चंद आर्य ने किया। इसमें कंवर पाल, रोशन लाल, धर्मदास, रामफल, आदेश, तेजवीर, रामफल, महेश चंद, महानंद आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें