दोघट (बागपत)। यूक्रेन के नाइबेरिया शहर में हुई जूनियर इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बामनौली की महिला मुक्केबाज झलक तोमर ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मुक्केबाज की जीत पर बामनौली में खुशी का माहौल है।
12 से 16 दिसंबर तक चली चैंपियनशिप में बामनौली गांव की महिला मुक्केबाज झलक तोमर ने भाग लिया। इसमें झलक तोमर ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। हाल ही में मुजफ्फरनगर रह रहे झलक के पिता तेज बहादुर ने बताया कि इससे पूर्व भी झलक कई बार मेडल जीत चुकी है। झलक तोमर का सपना मैरीकॉम जैसी मुक्केबाज बनना है। जीत पर झलक तोमर के चाचा जंगबहादुर तोमर महाप्रबंधक गन्ना भैसाना मिल सहित वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक राजकुमार तोमर, गन्ना प्रबंधक योगेंद्र डबास, महिपाल सिंह, मोहन, ओमपाल, विजय, राजेंद्र आदि ग्रामीणों ने शीघ्र ही इस खिलाड़ी को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। वहीं गांव में इस जीत पर खुशी की लहर है।