फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़खड़ी में पांच दिवसीय किसान पाठशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। खड़खड़ी गांव में सोमवार को पांच दिवसीय किसान पाठशाला का शुभारंभ हुआ। इसका मुख्य अतिथि विधायक केपी मलिक, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, एडीओ राजपाल सिंह, ग्राम सचिव भूपेंद्र कुमार और ग्राम प्रधान शमीम ने पाठशाला का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि यह देश कृषि प्रधान देश है। यहां के किसानों की हालत दयनीय है। अच्छी पैदावार और किसानों की उन्नति के लिए प्रदेश सरकार की यह पहल बहुत अच्छी है। किसान पाठशाला में किसानों को कृषि संबंधित जानकारी दी जाएगी। पाठशाला में रामवीर, तेजपाल, अशोक, इमरान, शौकत, सलीम, मेहरबान, नौशाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें