एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को किया जागरूक
बड़ौत (बागपत)।
74 यूपी वाहिनी एनसीसी बड़ौत के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को नगर में जगह-जगह नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।
इससे पूर्व दिगंबर जैन महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट भूमिका जैन ने कहा अपने परिवेश को साफ रखना और सफाई के नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है। गंदगी अनेक बीमारियों का कारण पनपती है। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने जगह-जगह नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसमें प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल, लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार, कैप्टन मुकेश कुमार, सूबेदार मेजर मोहिंद्र सिंह, सूबेदार जसवंत सिंह, नायब सूबेदार गिरधारी लाल, बीएचएम, मंगल सिंह, हवलदार गुरु जोद सिंह, सीएचएम सुखपाल, विपिन, अशोक, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, घनश्याम शर्मा, ओमपाल, राजेंद्र, राजकुमार, प्रमेंद्र, अतर पाल सिंह आदि शामिल रहे।