बड़ौत (बागपत)। बामनौली गांव निवासी लोकेंद्र अपनी पत्नी सुमन, बेटे मोनू के साथ अपने खेत से चारा लेकर घर जा रहा था। उसी समय बुढ़ाना की तरफ से रोडवेज की अनुबंधित बस अनियंत्रित रूप से आई और उसने टक्कर मार दी। इससे बुग्गी में सवार लोकेंद्र, उसकी पत्नी सुमन और बेटा मोनू घायल हो गए। लोगों ने तीनों घायलोें को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला।