फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में वर्षा चौहान रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के निर्देश पर जिला विज्ञान क्लब ने पेयजल की शुद्धता विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर जूनियर और सीनियर वर्ग की पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया । इसका शुभारंभ उपप्रधानाचार्य सतीश कुमार त्यागी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने किया। इसमें सीनियर वर्ग में वर्षा चौहान प्रथम, तनीशा द्वितीय और प्रियांशी तृतीय रही। जूनियर वर्ग में तबस्सुम मलिक प्रथम, अब्दुल द्वितीय, गुलशन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. राधेश्याम सिंह, नरेश कुमार शर्मा, योगेश कुमार रहे। डॉ. प्रीति शर्मा ने विजेता को पुरस्कृत किया। इसमें आनंद कुमार शर्मा, अशोक बंधु, मुकेश राज शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें