बागपत। प्रदूषण और स्मॉग पर नियंत्रण पाने के लिए भारी वाहनों की एंट्री पर दिल्ली में लगाए रोक से बागपत में तीसरे दिन भी वाहन रोके गए। सड़क किनारे वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। पुलिस ने भारी वाहनों को मेरठ के रास्ते ही निकाला।
दिल्ली और यूपी के गाजियाबाद में प्रदूषण का ग्राफ काफी ऊंचा है। एनजीटी ने इस पर कंट्रोल पाने के लिए दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी । रविवार को तीसरे दिन भी दिल्ली में कोई वाहन बागपत के रास्ते नहीं गया। गाजियाबाद प्रशासन भी अपने यहां पर बड़े वाहनों नहीं आने दे रहा है। इस कारण दिल्ली और गाजियाबाद जाने वाले वाहन डूंडाहैड़ा बॉर्डर पार नहीं करने दिए जा रहे हैं। वहां पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। अधिकांश वाहन मेरठ के रास्ते ही निकल रहे हैं। इस वाहन चालकों के माल न आने से व्यापारी भी काफी परेशान है।
दूसरी तरफ ट्रैफिक इंचार्ज एसआई लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार रात 11 बजे से भारी वाहन दिल्ली में जाने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने उनसे सड़कों पर खड़े वाहन के संबंध में जानकारी ली है।