फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्यधिक ब्याज थापे जाने पर किसानों ने जतायी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में सहकारी बैंक और सोसायटी के सचिवों की बैठक किसानों के साथ हुई। इसमें किसानों ने ऋण माफी नहीं होने पर साढे़ सात से 13 प्रतिशत का ब्याज लगाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक मेें किसान नेता मुनेश ने कहा ऋण माफ न होने के कारण जो सोसायटी से ऋण लिए हुए था, बिना सूचना दिए किसानों को डिफाल्टर घोषित कर दिया और 13.5 प्रतिशत ब्याज उन पर लगा दिया । इस पर सोसायटी सचिवों ने कहा सरकार के नियमों अनुसार किसानों पर ब्याज लगाया गया है। फिर भी हमने उच्चा अधिकारियों को सूचना दे दी है। एसडीएम ने कहा जनपद 14000 किसानों का ऋण माफी किया जाएगा। यह सरकार सहकारी बैंक को लाती है तो अवश्य माफ किया जाएगा। एसडीएम ने कहा किसानों की समस्या को लेकर डीएम को पत्र लिखकर वार्ता की जाएगी । इसमें उपेंद्र, देवेंद्र, काला, नरेश, प्रवेंद्र, राहुल, प्रशांत, जयप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें