फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप पेय जल योजना का सत्यापन करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ग्रामीण पाइप पेयजल योजना का सत्यापन कराया जाएगा। सीडीओ ने निर्देश दिए योजना के साथ-साथ विधायक और एमएलसी निधि से रिबोर हुए हैंडपंपों का भी सत्यापन करेंगे। पाइप पेयजल योजना देहात में धड़ाम हो गई है। घटिया क्वालिटी के पाइप और मानक के अनुसार निर्माण नहीं हो रहा है। शिकायत की जा रही है कि अफसरों को योजना के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन कार्य पूरा नहीं किया गया है। सीडीओ चांदनी सिंह ने अब दोबारा से योजना का सत्यापन करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। इसी के साथ विधायक और एमएलसी निधि से रिबोर किए गए हैंडपंपों का भी सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें