छठी पर बांटा कढ़ी चावल का प्रसाद
अमीनगर सराय (बागपत)। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद रविवार को छठी का कार्यक्रम कई मंदिरों में मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में भजन व कीर्तन किए। कड़ी चावल का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया। दुर्गा मंदिर, मनसा मंदिर, श्री बाला जी मंदिर, जाहरवीर मंदिर सहित कुछ श्रद्धालुओ ने प्रतिष्ठानों पर प्रसाद वितरण किया।