फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामंडल विधान में 44 अघ्र्य समर्पित किये

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आचार्य सुंदर सागर महाराज के संसघ सानिध्य में अजित नाथ मंदिर कमेटी के तत्वावधान में जैन सेवा समिति के सौजन्य से कल्याण मंदिर में महामंडल विधान का आयोजन किया।
महामंडल विधान में जैन धर्म के तीर्थंकार भगवान पार्श्वनाथ की अर्चना की । इस मौके पर पीत वस्त्रधारी इंद्र ने पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा का गर्म प्रासुक जल से अभिषेक किया। सौधर्म इंद्र गौरव जैन को प्राप्त हुआ। शांति धारा का सौभाग्य अजय जैन, संजय जैन, विनय जैन, विहर्ष जैन, विक्की जैन और अनुज जैन को प्राप्त हुआ। ब्रह्मचारिणी रीता दीदी, विक्की के निर्देशन में इंद्र और इंद्राणी ने भक्ति भाव से पार्श्वनाथ भगवान की अर्चना। नित्य नियम पूजन में देव शास्त्र, गुरू पूजा, भगवान पार्श्वनाथ पूजन और 2400 भगवान की पूजा की और 44 अर्घ्य समर्पित किए। संगीत सोनू म्यूजिकल ग्रुप ने समां बांधा। आचार्य सुंदर सागर महाराज ने कहा जिनेंद्र भगवान की पूजा अर्चना से भव-भव के पाप क्षय हो जाते हैं। विधान में प्रमोद जैन, वरदान जैन, नीरज जैन, लक्खी जैन, राजेश जैन, अंकलेश जैन, अभय जैन, अमित जैन, अजय जैन, इंद्राणी जैन, सुनीता जैन आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण गज रथ यात्रा छह सितंबर को
बड़ौत (बागपत)। 26 से 5 सितंबर तक होने वाले दशलक्षण महा पर्व बड़ौत नगर में आचार्य सुंदर सागर महाराज के सानिध्य में मनेगा। इस मौके पर प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से 10 बजे तक विहर्ष सभागार में पूजन प्रशिक्षण शिविर, शाम 7 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। दशलक्षण के समापन पर 6 सितंबर को अजितनाथ भगवान की स्वर्ण गज रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इनमें मेला मंत्री अशोक जैन, मेला संयोजक मुकेश जैन, संदीप जैन, अखिलेश जैन, संजय जैन, बालकिशन जैन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें