फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में पथराव, लाठी-डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली के विवाद में पथराव, लाठी-डंडे चले
विज्ञापन


बड़ौत। रमाला गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों से एक महिला सहित छह लोग घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रमाला थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

रमाला में ग्राम प्रधान की ओर से नाली बनाई जा रही है। इससे नाली का पानी रोक दिया गया है। पानी खोलने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते-देखते लाठी-डंडे चल गए और पथराव शुरू हो गया। इसमें एक पक्ष के सुभाष पुत्र सुंडा, उसकी पत्नी राजवीरी, बेटा मोनू एवं दूसरे पक्ष के अनुज पुत्र राजेंद्र, नीटू एवं बिजेंद्र निवासी रमाला घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें