बागपत। शहर के परशुराम भवन में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने बताया 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में हिना गार्डन में मनाया जाएगा। इसमें सुनील चौहान को सहसंयोजक बजरंग दल का दायित्व सौंपा। इसमें अजब सिंह गुर्जर, विक्की चौधरी बृजमोहन भारद्वाज, सुनील मुखिया, अवधेश चौहान, विनोद, अमित मौजूद रहे।