भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई
बागपत। जिला बार एसोसिएशन सभागार में भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ बनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित रहे। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला बार के परिसर में नवनिर्मित शुलभ शौचालय का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट कृष्णपाल ने की। संचालन महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी ने किया। इसमें रामपाल नेहा, जयवीर सिंह, शोबीर तोमर, नरेंद्र पंवार, इंद्रपाल गुर्जर, देवेंद्र आर्य, रमन चौधरी, संदीप ठाकुर, खलील अहमद, पंकज मलिक, संतोष कश्यप, अंजली मौजूद रहे।