बागपत। खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत गांवों में अनुदान पर शौचालय का निर्माण प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है। राजपुर खामपुर गांव में 15 परिवारों ने राज मिस्त्रियों से शौचालय निर्माण तो करा लिया, लेकिन उनका भुगतान नहीं किया। जबकि प्रधान और सचिव द्वारा चेक जारी कर चुके हैं। शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की। सीडीओ ने मामले का संज्ञान लेकर अली मोहम्मद, ओमपाल, नूर हसन, राजेंद्र, सोहनवीर, ब्रजेश, सरस्वती, कादिर अली, मीर हसन, जाकिर, इशाक, धन सिंह, नूर हसन, जसबीर को नोटिस जारी किया। भुगतान नहीं किया तो सरकार से मिलने वाली पेंशन, राशन की सप्लाई को रुकवा दिया जाएगा। उधर, डीपीआरओ संजय यादव ने बताया जहां भी राज मिस्त्रियों को भुगतान की समस्या आ रही है उनका समाधान कराया जा रहा है।