बागपत। कर्ज माफी के दायरे में आए किसानों की सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रिपोर्ट के आधार पर एक लाख तक के लोन माफ होंगे। राजस्व और बैंक के कर्मचारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। लघु एवं सीमांत किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफ करने की तैयारी है। कृषि विभाग ने 50402 कृषकों की सूची तैयार शासन को भेजी, जिन पर बैंकों का एक लाख तक का ऋण है। सूची के आधार पर विभाग ने बैंक से संपर्क कर उनके सभी रिकॉर्ड उपलब्ध किए। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया सूची के अनुसार किसानों के कर्ज माफी के लिए तैयारी चल रही है। सत्यापन पूरा होने के बाद समिति के सामने रिपोर्ट रखी जाएगी।