थाने की हवालात में निकला सांप
बागपत। सिंघावली अहीर थाने की हवालात में शनिवार रात सांप निकल गया। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसवालें किसी तरह सांप को पकड़कर खेतों में छोड़कर आए। हवालात में शनिवार रात चार-पांच लोग बंद थे। देर रात अचानक हवालात में सांप निकल गया। हवालात में लेट रहे एक युवक की उस पर नजर पड़ गई। उसने शोर मचा दिया। इससे थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसवालों ने हवालात से बंद लोगों को निकाला। बाद में सांप को पकड़कर पुलिसवाले खेतों में छोड़कर आए। थानाध्यक्ष तेजेंद्रपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है।