बड़ौत (बागपत)।
बिग शाट शूटिंग अकादमी बिजरौल रोड पर रविवार को पांच दिवसीय निशानेबाजी समर कैंप का शुभारंभ किया।
आयोजित समर कैंप का शुभारंभ यूपी रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव, एकेडमी की निर्देशिका अंतरराष्ट्रीय शूटर अनु तोमर, संचालक सागर तोमर, सौरभ तोमर और डॉ. निर्मला तोमर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर और फीता काटकर किया। उन्होंने कहा युवाओं के लिए खेल कोटे से बहुत से अवसर है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी युवाओं को भाग लेना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय शूटर अनु तोमर ने शूटरों को शूटिंग के नियमों, सुरक्षा की जानकारी दी। क्लब के अध्यक्ष डॉ. रामपाल सिंह ने भी विचार रखे। अंत में निदेशक अंतरराष्ट्रीय शूटर अनु तोमर ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया कैंप में अनु मलिक, शगुन, हर्ष तोमर, वनिशा, मीनल, कार्तिक, वर्षा, आदित्य, परनल, लक्ष्य, चैतन्य, परवेज चौधरी, साकिब खान, देवेंद्र मलिक, राकेश, मुकेश सिंह, विनोद आदि का योगदान रहा।