फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शेयर मार्केट में निवेश कराने का झांसा देकर 5.89 लाख रुपये ठगे

Sun, 06 Apr 2025 05:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। शेयर मार्केट में निवेश कराने का झांसा देकर सिनौली गांव के सूरज पूनिया से 5.89 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इसमें पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर करण कपूर, रितिक कपूर और लोविना कपूर निवासी वासु ग्रीन मिहिर फ्लैट बागपत मार्ग मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सिनौली गांव के सूरज पूनिया ने बताया कि उसकी करण कपूर, रितिक कपूर और लोविना कपूर निवासी वासु ग्रीन मिहिर फ्लैट बागपत मार्ग मेरठ के साथ जान पहचान थी। तीनों ने खुद के शेयर मार्केट में काम करने की जानकारी दी और शेयर खरीदकर कमाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पांच जुलाई 2022 को तीनों ने शेयर मार्केट डाउन होने और अब शेयर खरीदने पर अच्छा मुनाफा होने के लिए कहा तो उसने 5.89 लाख रुपये तीनों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन उसके खाते में मुनाफा दिया गया, लेकिन बाद में मुनाफा देने से मना कर दिया। आरोप लगाया कि शेयर मार्केट में लगाई रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें