फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 56 युवाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। गांव हसनपुर मसूरी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रमेंद्र धामा ने फीता काटकर किया। मेले में 381 से अधिक युवाआें ने आवेदन किया, जिनका 14 कंपनियाें ने साक्षात्कार लिया। 56 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस दौरान जिला उद्योग और प्रोत्साहन अधिकारी अर्चना तिवारी, जिला रोजगार सहायता अधिकारी पारूल सिंघल, संस्थान के प्रधानाचार्य नीरज कुमार, शिक्षक चमन कुमार, हनीफ सैफी, देवेंद्र कुमार, शुभम मिश्रा, कौशल विकास के मैनेजर शुभम शर्मा, कन्हैया लाल, राकेश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें