बिनौली। सीएचसी बिनौली में सोमवार को सशक्त नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। चिकित्सकों ने 532 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई वितरित की।
शिविर का शुभारंभ रालोद के छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, सीएमओ डॉ. तीरथलाल व डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता, नेत्र चिकित्सक डॉ. अमित कटवाल, ईएनटी चिकित्सक डॉ. प्रीति, महिला रोग चिकित्सक डॉ. नीतू शर्मा ने मरीजों की जांच की। शिविर में विधायक ने क्षय रोग के तीन मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। वहां लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में डॉ. आकाश चौधरी, डॉ. फर्मासिस्ट संजीव तोमर, संजय कुमार, सोमेश, कुलदीप कुमार, प्रवीण कुमार, वीरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।